तकनीक 30 second में
1. प्ले स्टोर पर मल्टी डाउनलोड फीचर
गूगल अपने यूजर्स के लिए एआई पावर्ड मल्टी डाउनलौड फीचर लेकर आया है। गूगल प्ले स्टोर पर अभी यूजर्स एक-एक करके ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं। नए अपडेट में यूजर्स को काफी बेहतर डाउनलोडिंग अनुभव मिलेगा। यूजर्स एक साथ दो ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही कई ऐप को अपडेट भी कर सकते हैं। गूगल ने नए अपडेट को रोलआउट करना भी G शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि यूजर एकसाथ पांच ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, कपनी की ओर से इस बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है।
2. वेरिफाइड चैनल को सर्च करना आसान होगा
व्हाट्सऐप ने पिछले साल सितंबर में चैनल की शुरुआत की थी। अब कंपनी ने व्हाट्सऐप चैनल के लिए एक साथ कई सारे फीचर्स पेश किए हैं। नए फीचर्स में पहले के मुकाबले चैनल को खोजना आसान होगा। इसके अलावा नेविगेशन को भी बेहतर किया गया है। चैनल लिस्ट में वेरिफाइड चैनल को सर्च करना आसान होगा। इसके अलावा चैनल के इंटरफेस को भी रीडिजाइन किया गया है। नए अपडेट के बाद एक साथ कई चैनल को फॉलो और अनफॉलो किया जा सकेगा। इसके अलावा चैनल को पिन करने का भी ऑप्शन मिलेगा।
3. एक्स को नए अवतार में पेश किया जाएगा
एलन मस्क नें जब से एक्स की कमान संभाली है, तब से लेकर आजतक उन्होंने अपने इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म में बहुत सारे बदलाव किए हैं। इस बार एक्स का रूप बदलने की तैयारी हैं। दरअसल, एक्स के लिए एक नया इंटरफेस तैयार किया जा रहा है। इसका मतलब है कि कुछ दिनों के बाद से एक्स आपको एक नए X अवतार में देखने को मिलेगा, जिसे इस्तेमाल करने का स्टाइल बदल जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि एक्स का नया रूप जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, एलन मस्क ने इसको लेकर खुद कोई जानकारी साझा नहीं की है।
4. एप्पल ने हटाए तीन विवादित एआई ऐप
एप्पल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ऐप स्टोर से तीन ऐसे विवादित ऐप को डिलीट कर दिया है, जो नग्न तस्वीरें बना रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इन ऐप्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का सपोर्ट था जिसकी मदद से किसी भी फोटो को कोई भी रूप दिया जा सकता ता। यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह के ऐप पर कार्रवाई हुई है। इससे पहले साल 2022 में भी एप्पल और गूगल ने इस तरह के कई सारे ऐप को अपने ऐप स्टोर से डिलीट किए थे।
Comments
Post a Comment